बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी, जो रूट बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज़
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन को पछाड़कर इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट शीर्ष पर पहुंच गए हैं। गेंदबाज़ों की रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट 4-पायदान चढ़कर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भारत के रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं।