बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग हुई जारी, शुबमन गिल ने लगाई 10 स्थान की छलांग
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय बल्लेबाज़ शुबमन गिल ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम टेस्ट में शुबमन ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था और वह अब 54वें पायदान पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत शीर्ष रैंक (6) वाले भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ हैं।