बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी, कोहली और रोहित के बीच है 1 रेटिंग अंक का अंतर

आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी की है जिसमें चौथे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा और तीसरे स्थान पर काबिज़ विराट कोहली के रेटिंग अंकों का फासला घट गया है। रोहित के 802 रेटिंग अंक जबकि कोहली के 803 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के बाबर आज़म 892 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

Load More