बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग हुई जारी, करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंचे गिल
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारतीय ओपनर शुबमन गिल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया है। टॉप 10 में शामिल दो अन्य भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमशः आठवें और नौवें नंबर पर हैं। वहीं, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।