बवूमा ने विश्व कप सेमीफाइनल में टॉस के दौरान कहा- '100% फिट नहीं हूं'; डक पर हुए आउट
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवूमा गुरुवार को वनडे विश्व कप-2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर में 4 गेंदों पर डक पर आउट हुए। इससे पहले टॉस के दौरान बवूमा ने कहा कि वह 100% फिट नहीं होने के बावजूद मैच खेल रहे हैं। मिचल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर जॉश इंग्लिश ने बवूमा का कैच पकड़ा।