बशर अल-असद ने छोड़ा सीरिया, राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा: रूस
रूसी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि बशर अल-असद ने सीरिया के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है और वह देश छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि असद अभी कहां हैं। इससे पहले सीरियाई सेना के आर्मी कमांड ने कहा था कि असद के शासन का अंत हो गया है।