बसों के बीच पिसकर मरने वाली महिला के पति की भी 10 साल पहले ऐसे ही गई थी जान
हरदोई (यूपी) में दो बसों के बीच में पिसकर मारी गई नेहा के देवर वीरेश सिंह ने बताया है कि करीब दस साल पहले नेहा के पति भी डीसीएम और ट्रक के बीच फंस गए थे और उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे ने नेहा के बच्चों को अनाथ कर दिया है। नेहा का सिर पिचककर फट गया था।