बस इस बार बास्केटबॉल नहीं मिली: 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि' का लुक रीक्रिएट कर काजोल
अभिनेत्री काजोल ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने पर फिल्म के अपने किरदार अंजलि का लुक रीक्रिएट किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, "25 साल बाद फिर से 'अंजलि' बनी...बस इस बार बास्केटबॉल नहीं मिली। फिल्म से कई यादें जुड़ी हैं।" वर्ष 1998 में रिलीज़ हुई थी 'कुछ कुछ होता है'।