बस ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए: हैंडल छोड़कर साइकल चलाते शख्स के वीडियो पर आईपीएस अफसर

आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिर पर सामान ले जाता एक शख्स हैंडल छोड़कर साइकल चलाता दिख रहा है। अधिकारी ने वीडियो के साथ लिखा, "और कुछ मिले ना मिले, जीवन में बस इतना कॉन्फिडेंस मिल जाए।" वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "कॉन्फिडेंस मिल जाएगा...लेकिन साथ में गरीबी भी मिलेगी।"

Load More