बस कंडक्टर ने सबके सामने मेरी छाती और प्राइवेट पार्ट छुआ: तेलंगाना सीएम को टैग कर महिला
हैदराबाद में एक 21-वर्षीय महिला ने बस कंडक्टर पर चलती बस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने 'X' पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को टैग कर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "उसने (कंडक्टर) भीड़ का फायदा उठाकर मेरी छाती छुई और फिर मेरे प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। मैं ज़ोर से चिल्लाई...उसने सबके सामने ऐसा किया।"