बस कल बीमार न हो जाऊं: ओलंपिक्स में 'गंदी' सीन नदी में तैराकी करने पर ट्राय-ऐथलीट
पेरिस ओलंपिक्स में 1500 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं बेल्जियम की ट्राय-ऐथलीट जोलियन वर्मेलियन ने बताया है कि उन्होंने 'गंदी' सीन नदी में वैसी चीज़ें देखीं जिसके बारे में सोचा तक नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, "मैंने पानी में कचरा देखा...तैराकी के दौरान काफी पानी मुंह में गया। कल पता चलेगा कि बीमार हुई या नहीं।"