बस चलाते वक्त ड्राइवर की कर्नाटक में हार्ट अटैक से हुई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
विजयपुरा (कर्नाटक) में मंगलवार को राज्य परिवहन निगम की बस चलाते वक्त एक ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में बस अचानक एक पेट्रोल पंप पर रुकती दिख रही है और कंडक्टर के मुताबिक, उसने ब्रेक लगाकर बस को रोका था। घटना के समय बस में यात्री नहीं थे।