बस ड्राइवर के बेटे को अगवा कर मांगे गए ₹50 लाख, कर्नाटक पुलिस ने 9 घंटे में बचाया
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक बस ड्राइवर के 11-वर्षीय बेटे को पुलिस ने अगवा होने के 9-घंटे के अंदर बुधवार को बचा लिया और ₹50 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक फार्म हाउस से बच्चे को बचाया जहां आरोपी बतौर गार्ड काम करता था। पुलिस अब आरोपी की एक रिश्तेदार की तलाश में जुटी है।