बस पर लगाने के लिए पर्दा काटकर स्प्रे पेंट से बनाया तिरंगा: यूक्रेन से निकलने वाला छात्र
यूक्रेन से निकलने वाले भारतीय छात्रों ने रोमानिया पहुंचने पर बताया है कि कैसे उन्होंने सुरक्षित निकासी के लिए तिरंगे झंडे का इंतज़ाम किया। एक छात्र ने कहा, "मैंने मार्केट से...6 कलर स्प्रे खरीदे...दूसरी दुकान से...पर्दा लेकर आया...पर्दा काटा और उस पर स्प्रे किया…निकलते समय...बस पर झंडा लगाया...राष्ट्रगान गाया।" अन्य छात्र ने बताया कि झंडा लगाने की तरकीब कारगर रही।