बस में राहुल के खिलाफ डिबेट देख रहा था यात्री, हिमाचल सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टर को भेजा नोटिस
एचआरटीसी की बस में यात्री द्वारा फोन पर डिबेट देखने को लेकर सीएमओ ऑफिस में शिकायत होने पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टर को नोटिस भेज दिया। आरोप था कि उन्होंने यात्री को डिबेट देखने से नहीं रोका जिसमें राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ टिप्पणी हो रही थी। विवाद होने पर एचआरटीसी ने नोटिस वापस ले लिया।