बस से यात्रा कर अपने घर गए अनिल कुंबले, वायरल हुई तस्वीर
पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर अनिल कुंबले ने घर जाने के लिए बस से यात्रा करने की तस्वीर 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "एयरपोर्ट से आज बीएमटीसी (बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) से घर जा रहा हूं।" वायरल हुई तस्वीर पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "डाउन टू अर्थ।" एक अन्य ने लिखा, "आप पर गर्व है सर।"