बसपा यूपी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश की सभी 10 विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उप-चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया। पार्टी के बयान में कहा गया कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में खाली हुई 10-विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उप-चुनावों के लिए अभी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन इसे लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ रही है।