बसपा के प्रवक्ता अब से टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे: पार्टी प्रमुख मायावती
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा, "बसपा के सभी प्रवक्ता...अब से टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।" उन्होंने ट्वीट किया, "मीडिया द्वारा अपने आकाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर...बसपा...को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया...वह किसी से भी छिपा नहीं है।"