बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की रायबरेली समेत 3 और सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बसपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अपने 3 और उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट से ठाकुर प्रसाद यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बसपा ने अंबेडकरनगर सीट से कमर हयात अंसारी और बहराइच सीट से बृजेश कुमार सोनकर को टिकट दिया है।