बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। उन्होंने यह घोषणा लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में की। पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कहा, "संगठन को...लोकसभा चुनाव में लग जाने को कहा गया है...यूपी-उत्तराखंड को छोड़कर जिन राज्यों में पार्टी कमज़ोर है, वहां...आकाश काम करेंगे।"