बसपा से कांग्रेस में आए दो विधायकों को राजस्थान सरकार ने सरकारी निकायों का प्रमुख बनाया
राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बसपा से कांग्रेस में आए दो विधायकों वाजिब अली और संदीप यादव को सोमवार को सरकारी निकायों में अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है, वाजिब को राजस्थान राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि संदीप यादव को भिवाड़ी शहरी आधारभूत विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।