बहू को फंसाने के लिए महिला ने UP में 5 माह की पोती का ब्लेड से रेत दिया गला

सहारनपुर (यूपी) में एक महिला ने 5-माह की पोती का गला रेतकर हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान उसका पति व बेटी वहीं खड़े थे। पकड़े जाने पर महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू हमेशा झगड़ा करती थी इसलिए वह उसे फंसाकर जेल भेजना चाहती थी। आरोपी ने कहा, "पति ने ही ब्लेड देकर हत्या करवाई।"

Load More