बहू ने यूपी में बुज़ुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग
इटावा (यूपी) में एक बहू का अपनी बुज़ुर्ग सास को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग खड़े हुए दिख रहे हैं लेकिन कोई मदद के लिए आगे बढ़ता नहीं नज़र आ रहा। बहू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, बहू ने सास-जेठ के खिलाफ पहले से केस दर्ज करवाया हुआ है।