बहुत खराब फिल्में ऑफर की गईं: 15 वर्ष तक हिंदी फिल्म न करने पर डिनो मोरिया
डिनो मोरिया ने पिछले 15 वर्षों में हिंदी फिल्म नहीं करने का कारण बताया है। उन्होंने बताया, "मुझे अच्छी फिल्में करने के लिए अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे, यह सच है। मैं बेवकूफ नहीं हूं कि यह कहूं...मैं फिल्में नहीं करना चाहता, न ही मैंने कोई ब्रेक लिया था। मैंने सोच-समझकर घर बैठने का फैसला किया था।"