बहुत दुखी हूं, यह कड़वा घूंट पीना बहुत मुश्किल है: टी20 विश्व कप के फाइनल में हार पर मिलर
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में अपनी टीम की हार के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, "मैं बेहद दुखी हूं...यह कड़वा घूंट पीना बहुत मुश्किल है।" हालांकि, उन्होंने कहा, "मुझे अपनी टीम पर गर्व है।" गौरतलब है, मिलर इस मैच के आखिरी ओवर में आउट हुए थे।