बहादुर भारतीय पायलट स्मित ने सुनाया कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने के अपने 'आखिरी संघर्ष' का किस्सा
भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उन्होंने 180 लोगों की जान बचाई। उन्होंने विमान के 17,400 फीट नीचे आने की घटना को याद करते हुए कहा, "मुझमें लड़ने की आखिरी ताकत बची थी। इसे व्यक्तिगत कहिए या लोगों के लिए...मैंने पूरी ताकत लगा दी और कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया।"