बहादुर भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE ने किया सम्मानित, तस्वीरों में स्लिंग पहने आए नज़र
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने फ्लाईदुबई विमान में जानलेवा हमले के बावजूद लगभग 180-लोगोें की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार को 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायेद II' से सम्मानित किया है। कॉकपिट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए स्मित, सम्मान लेते हुए एक हाथ पर स्लिंग बांधे हुए थे।