बहाने बना रही है बीजेपी सरकार: दिल्ली की CM के खाली खज़ाने वाले बयान पर आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 'आप' की पिछली सरकार सरकारी खज़ाने को खाली छोड़कर चली गई है' वाले बयान पर 'आप' नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि बीजेपी सरकार बनते ही अपनी तथाकथित गारंटियों और वादों को पूरा करने से बचने के लिए बहाने बनाना शुरू कर देगी...यही हो रहा।"