बहन का कंकाल बैंक लेकर पहुंचे शख्स को मिल गए जमा रुपए, अतिरिक्त सहायता भी मिली
क्योंझर (ओडिशा) में मृत बहन के नाम पर जमा ₹19,300 निकालने के लिए उसका कंकाल लेकर बैंक पहुंचे जीतू मुंडा को रकम मिल गई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद यह कार्रवाई हुई और इसके साथ ही उन्हें रेड क्रॉस की तरफ से ₹20,000 की मदद भी दी गई। जीतू का कंकाल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था।