बहन की शादी छोड़कर रेलवे की परीक्षा देने गए युवक के यूपी में ट्रेन में चढ़ते समय कटे दोनों पैर

कानपुर (यूपी) में असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा देने पहुंचे एक युवक के बुधवार को ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर प्लैटफॉर्म-ट्रेन के बीच फंसने से दोनों पैर कट गए। मौके पर मौजूद जीआरपी ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक के बड़े भाई ने कहा, "वह बहन की शादी में भी शामिल नहीं हुआ...मां-बाप को कैसे बताऊं...उनकी उम्मीदें टूट गई हैं।"

Load More