बहन की शादी में 'अप्सरा आली' पर डांस करती ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी बहन के साथ मराठी गाने 'अप्सरा आली' पर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। यह वीडियो उनकी बहन की शादी का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' में साईं पल्लवी सीता के किरदार में नज़र आएंगी।