बहन जी ने एक अहम ज़िम्मेदारी दी है, उसे पूरे जी जान से निभाना है: मायावती के भतीजे आकाश आनंद
बसपा प्रमुख मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद को दोबारा अपना उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के बाद आकाश ने X पर लिखा है, "आदरणीय बहन जी (मायावती) ने एक अहम ज़िम्मेदारी दी है, उसे पूरे जी जान से निभाना है।" वहीं, मायावती ने कहा है, "मुझे पूरी उम्मीद है कि...वह (आकाश) एक परिपक्व नेता के रूप में ज़रूर उभरेंगे।"