बहन ने डाला बहन के घर में डाका, महाराष्ट्र में डुप्लीकेट चाभी बनाकर चुराए ₹24.42 लाख के गहने
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक महिला को अपनी बहन के घर से ₹24.42 लाख के गहने चुराने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने बहन की गैर-मौजूदगी में डुप्लीकेट चाभी से फ्लैट में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, मोबाइल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 8-घंटे के भीतर पुलिस महिला तक पहुंच गई।