बहन-बेटी की तरफ बुरी नज़र से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊंगा: UP में थाना प्रभारी
मुरादाबाद (यूपी) में कुंदरकी थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है, "अगर किसी ने मेरी मां-बेटी की तरफ बुरी नज़र से देखा या बदतमीज़ी की तो चौराहे से पीटते हुए ले जाऊंगा।" उन्होंने कहा, "ये बात हर व्यक्ति के कानों तक पहुंच जाए...मैं कोई भी सोर्स सिफारिश, कोई दलाली नहीं मानूंगा...मैं ठोक-पीटके जेल भेजूंगा।"