बहन-बेटियों से माफी मांगता हूं, नेताओं से नहीं: महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर पप्पू
पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "अगर राजनीति में सक्रिय महिलाओं को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं लेकिन यह माफी बहनों और बेटियों से है...नेताओं से नहीं।" पप्पू ने कहा, "मैं राजनीति में महिलाओं पर गिद्धों की नज़र नहीं पड़ने दूंगा।"