बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बिहार में इंजीनियर की पीट-पीटकर की गई हत्या
कटिहार (बिहार) में नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर इंजीनियर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी पिछले 3 महीने से उसे परेशान कर रहा था जिसकी सूचना उसने अपने भाई को दी थी। बहन के अनुसार, उसके भाई ने पहले भी 2 बार आरोपी को समझाया था।