बहन से मिलने अस्पताल गई थी महिला, सिर पर पंखा गिरा; 15 टांके लगने के बाद खुद हुई भर्ती
जयपुर के SMS अस्पताल में एक महिला के सिर पर अचानक छत का पंखा गिर गया। महिला अपनी बहन से मिलने पहुंची थी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और 15 टांके लगाने पड़े। इलाज के लिए महिला को उसकी बहन वाले वॉर्ड में ही भर्ती किया गया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।