बहन साक्षी की सगाई के समारोह में रो रहे ऋषभ पंत का वीडियो आया सामने
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का अपनी बहन साक्षी पंत की सगाई समारोह के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते दिख रहे हैं। वीडियो में पंत अपनी मां और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, साक्षी ने पिछले हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी से सगाई की थी।