बहन से जुड़ी हुईं ऐबी हेंसल ने गुपचुप तरीके से की शादी, वायरल हुईं तस्वीरें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में अपनी जुड़वां बहन से जुड़ी हुईं ऐबी हेंसल ने 2021 में आर्मी वेटरन जॉश बॉलिंग से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 1996 में 'द ओपरा विन्फ्रे शो' में आईं ऐबी और ब्रिटनी हेंसल पहली बार चर्चा में आई थीं। बाद में वे टीएलसी की रिऐलिटी सीरीज़ में भी नज़र आईं।