बहराइच में 4 दिन बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में 4 दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से बंद इंटरनेट सेवा को गुरुवार को बहाल कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है और पुलिस गलत सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई करेगी। बकौल पुलिस, "मृतक को करंट लगने, तलवार से हमला करने या नाखून उखाड़ने के दावे निराधार हैं।"