बहराइच में आदमखोर भेड़िए के हमले में 50 वर्षीय महिला हुई घायल, गर्दन पकड़कर चारपाई से खींचा
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात को आदमखोर भेड़िए ने एक बार फिर जानलेवा हमला करते हुए 50 वर्षीय महिला को घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भेड़िए ने चारपाई पर सो रही महिला की गर्दन पकड़कर उसको खींचा था व चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग आ गए तो वह भाग गया। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।