बहराइच में भेड़िए व तेंदुए के बाद फैला हाथियों का आतंक, हमले से युवक की हुई मौत

बहराइच (उत्तर प्रदेश) में भेड़िए व तेंदुए के बाद जंगली हाथियों का आतंक फैल गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में साइकल से जा रहे एक युवक को हाथी ने पटककर उसे पैरों से रौंद दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। ज़िले में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के झुंड को देखा जा रहा है।

Load More