बहराइच में मूर्ति विसर्जन के जुलूस में सांप्रदायिक हिंसा में शख्स की मौत, 30 लोग हिरासत में
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान रविवार को दो समुदायों में पथराव व गोलीबारी हुई जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि मामले में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"