बहराइच में हिंसा में मारे गए राम गोपाल के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिवार से मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात की। सामने आए वीडियो में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मिश्रा के पिता रोते हुए नज़र आए। गौरतलब है, बहराइच में रविवार को मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी।