यूपी के बहराइच में स्किल डेवलेपमेंट में धांधली को लेकर 2 अफसर हुए सस्पेंड
उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग में बड़ी धांधली सामने आई है। बहराइच में जहां 100 लोग नहीं बैठ सकते थे, वहां 250 से अधिक को ट्रेनिंग देने का दावा किया गया। इस मामले में लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी निलंबित हुए हैं। प्रशिक्षण देने वाली निजी संस्थाओं पर कार्रवाई नहीं हुई है।