बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद उनकी पहली तस्वीर आई सामने
बहराइच (यूपी) में मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के दो आरोपियों (सरफराज़ और तालीम) को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। बकौल पुलिस, दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। एनकाउंटर के बाद सरफराज़ और तालीम सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।