बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 52 लोगों को किया गिरफ्तार
बहराइच (उत्तर प्रदेश) हिंसा व आगजनी के मामले में पुलिस ने अबतक 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त कर दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और मामले में अबतक कुल 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक जारी है।