बहस करने की काबिलियत को शख्स ने बिज़नेस में बदला, एक झड़प के लिए लेता है ₹2,700
ग्वांगझोउ (चीन) में एक शख्स लोगों की ओर से बहस करने के लिए 188 युआन (करीब ₹2,700) लेता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने बताया कि वह बकाया वेतन के लिए बॉस से भिड़ने से लेकर खराब सर्विस पर रिफंड मांगने तक के लिए बहस करता है। इस फीस में बहस करने की कोई तय समय सीमा नहीं।