बहस के बाद मुंबई में बॉयफ्रेंड ने ऑटोरिक्शा के अंदर की गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या
मुंबई (महाराष्ट्र) में ऑटोरिक्शा के अंदर एक 30-वर्षीय महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा में बहस के बाद आरोपी ने महिला का गला रेत दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।