बहुत जल्द पुतिन की मौत होगी, वह कैंसर से गंभीर रूप से बीमार हैं: यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख
यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख किरिलो बदानोव ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और बहुत जल्दी उनकी मौत होगी। बदानोव ने कहा, "हमें लगता है कि उन्हें कैंसर है। पुतिन के करीबी लोगों से हमें यह जानकारी मिली है।" पुतिन को कैंसर, पार्किंसंस और अन्य बीमारियां होने की अफवाह है।